फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गर्मी और उमस ने निकाला पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद तेज धूप के खिलने से वातावरण में 90 प्रतिशत उमस रही। उमस ने आमजन का खूब पसीना निकाला।
विज्ञापन

सप्ताहभर से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। रविवार को तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिली। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि शनिवार को 30 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता का कहना है कि सप्ताहभर मौसम परिवर्तनशील रहेगा। हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं पिछले तीन दिन से हो रही हल्की बूंदाबांदी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जगह-जगह पानी के खड़ा होने से मच्छरों की संख्या बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग को रोजाना 100 से 120 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिल रहा है।
बारिश से धान की फसल को होगा फायदा : कर्मचंद : कृषि उप निदेशक डॉ. कर्मचंद ने कहा कि इस समय होने वाली बारिश धान की फसल के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें