फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिविर में 240 बच्चों के स्वास्थ्य को जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सतयुग दर्शन चैरिटेबल डिस्पेंसरी की ओर से गीता सह शिक्षा माध्यमिक विद्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में कक्षा तीसरी से आठवीं तक के 240 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान बच्चों के दांतों, आंखों और सामान्य स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। शिविर में डॉ. विजेंदर ने विद्यार्थियों के दांतों की जांच की, जबकि डॉ. मनीष कुकरेजा ने आंखों का चेकअप किया। सामान्य स्वास्थ्य की जांच डॉ. महावीर शर्मा ने की। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का परीक्षण करते हुए आवश्यक परामर्श भी दिया। शिविर में विकास, दीपिका, सुमन लता और सुनीता ने सहयोग किया। शिविर की व्यवस्था और कार्यभार की जिम्मेदारी जितेंद्र अरोड़ा ने संभाली। इस अवसर पर हरियाणा योग आयोग के सदस्य अभिषेक, सतयुग दर्शन चैरिटेबल डिस्पेंसरी से विजय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें