कुरुक्षेत्र। जिला न्यायालय परिसर में आयोजित मेगा लीगल शिविर के दौरान मौजूद चिकित्सक। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। जिला न्यायालय परिसर में आयोजित मेगा लीगल शिविर में आयुष विभाग की ओर से भाग लिया गया। इस दौरान चिकित्सा परामर्श के साथ-साथ हड्डियों की जांच की गई और मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सेशन जज दिनेश कुमार मित्तल और उनके साथ जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल मौजूद रहे। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि शिविर में 134 मरीजों की जांच की गई जिसमें उनको आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की जानकारी के साथ-साथ दिनचर्या और ऋतुचर्या के बारे में बताया गया। साथ ही शिविर में उपस्थित सभी मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ हड्डियों की जांच की गई और नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में डॉ. जागीर सिंह, डॉ. रवि कुमार, डॉ. प्रगति की ओर से चिकित्सा परामर्श दिया गया। योग विशेषज्ञ मनजीत, योग सहायक डिंपल ने योग के बारे में जानकारी दी। आयुर्वेद फार्मासिस्ट सतवीर सिंह, ऋषिपाल मौजूद रहे। शिविर में आयुष विभाग के सहयोगी के रूप में हड्डियों की जांच जसविंदर सिंह और कोटकल फार्मेसी रवि शर्मा ने की।
कुरुक्षेत्र। जिला न्यायालय परिसर में आयोजित मेगा लीगल शिविर के दौरान मौजूद चिकित्सक। विज्ञप्ति