अंबाला सिटी के पुलिस डीएवी स्कूल में विजेता प्रतिभागियों के साथ मौजूद एसपी व अन्य अधिकारी। प्र
- फोटो : सांकेतिक
अंबाला। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में यातायात-नियमों से संबंधित स्कूल व काॅलेज की जिला स्तरीय यातायात प्रश्नोतरी क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले से लगभग 20 टीमों ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया, जिले में आयोजित क्विज को लेकर जिला पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की गई थी। स्कूलों व काॅलेजों की प्रथम आने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया और मंडल स्तर के लिए चयन किया गया जोकि जल्द ही होगा। इसमें अंबाला, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर जिलों की टीमें भाग लेंगीं। जिला परिवहन अधिकारी सुशील कुमार, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विकास कोहली, सड़क सुरक्षा सलाहकार राकेश मक्कड़ उपस्थित रहे। संवाद
अंबाला सिटी के पुलिस डीएवी स्कूल में विजेता प्रतिभागियों के साथ मौजूद एसपी व अन्य अधिकारी। प्र- फोटो : सांकेतिक