फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दमकल विभाग ने निजी अस्पताल की में की मॉकड्रिल, आग बुझाने की दी जानकारी

विज्ञापन
आग बुझाने का प्र​शिक्षण देते दमकलकर्मी। संवाद
विज्ञापन
समालखा। समालखा दमकल केंद्र के कर्मचारियों ने मंगलवार को जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मॉकड्रिल की। इस दौरान अस्पताल में आग बुझाने के इंतजाम की जांच की। साथ ही कर्मचारियों को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया। समालखा फायर बिग्रेड के इंचार्ज जितेंद्र कुमार की टीम ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर आग से बचाव की जानकारी दी। आग को कैसे कंट्रोल करना है, कैसे बचाव करना है इसकी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि आग को शुरुआत में रोकना और कंट्रोल करना आसान है। इसके लिए स्टाफ को ट्रेनिंग दी गई। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में डायल 112 पर कॉल कर तुरंत सूचना दें। इस मौके पर मैनेजमेंट से डॉ. सुमन ढांडा व डॉ. संदीप मिटान व उनका स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें