इस्माईलाबाद। विदेश गए परिवार के पीछे से चोरों ने घर के दरवाजे तोड़कर लाखों रुपये का सामान चुरा लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गोगामेड़ी के निकट रहने वाले मनजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले ही उसके चाचा बलबीर सिंह की मृत्यु हो गई थी। उसका लड़का जसविंद्र पाल करीब 10 दिन पहले यूके में अपने परिवार के साथ चला गया था। घर में चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे ताकि वह यूके से अपने घर पर नजर रख सके। 20-21 अगस्त की रात को उसके घर में चोर घुस गए। चोरों ने घर का सारा सामान बिखेर दिया और कीमती सामान चोरी कर लिया। जसविंद्र पाल ने चोरों को घर में घुसा देख उसको फोन पर सूचना दी। उन्होंने मकान को घेरा, लेकिन तब तक चोर चोरी करके वहां से फरार हो गए। चोर अपने साथ दो अंगूठियां, दो विदेशी घडियां, करीब 10 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चुराकर ले गए। संवाद