फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: परिवार गया था रिश्तेदारी, चोर घर से चुरा ले गए नकदी और जेवर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे चोरी करने के आरोपी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। झांसा रोड पर चोर एक घर का ताला खोलकर नकदी, जेवर और अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। परिवार अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। मामले की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई, जिसमें दो युवक कपड़े से मुंह ढक गली में घूम रहे हैं। उनके पास एक लोहे की रॉड भी थी।
विज्ञापन


थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में गुरमीत कौर निवासी झांसा रोड ने बताया कि वह नौ जनवरी को अपनी रिश्तेदारी में गई थी। उसका परिवार भी उसके साथ ही था। इस दौरान उसके घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान उसे पड़ोसी से सूचना मिली कि उसके मकान का ताला खुला हुआ है। सूचना मिलने पर वह अपने घर पहुंची तो देखा कि घर का ताला खुला हुआ था। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया तो चोर घर की अलमारी में रखे 1.65 लाख रुपये की नकदी, अंगूठी व दो विदेशी घड़ी चुरा ले गए। चोर घर में रखे कपड़े व जूते भी साथ ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाल मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें