फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रक केबिन में मिला चालक का शव बदबू से खुला राज

विज्ञापन
शाहाबाद। मीना बाजार के पास खड़ा ट्रक। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
शाहाबाद। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मीना बाजार के पास बुधवार शाम को एक ट्रक के केबिन से चालक का शव बरामद हुआ। ट्रक हिमाचल के सिलीगुड़ी से चला था लेकिन पूरे एक दिन चालक ने मालिकों के फोन का जवाब नहीं दिया। मालिकों ने जीपीएस लोकेशन जांची तो पता चला कि एक दिन से उनका ट्रक यहां मारकंडा नदी के नजदीक खड़ा है। उन्होंने तुरंत अपनी दूसरी गाड़ी के चालक अजय सिंह को मौके पर भेजा। अजय सिंह ने पहुंचकर देखा कि ट्रक के केबिन से तेज दुर्गंध आ रही है और अंदर चालक कैद है। उसने तुरंत ट्रांसपोर्ट मालिकों को सूचना दी और पुलिस को बुलाया। डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और केबिन को खुलवाया गया। मृतक की पहचान दिनेश कुमार (निवासी हिमाचल) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भिजवाया है।

शाहाबाद। मीना बाजार के पास खड़ा ट्रक। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें