फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रक में 150 लीटर डीजल भरवाकर रफूचक्कर हुआ चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। धंतौड़ी गांव स्थित एक पेट्रोल पंप से एक चालक ने ट्रक में 150 लीटर डीजल डलवाने के बाद बिना पैसे दिए ट्रक को भगा ले गया। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर ट्रक चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में चनारथल निवासी जसविंद्र कुमार ने बताया कि वह पेट्रोल पंप पर सेल्स मेन के पद पर कार्यरत है और मंगलवार की दोपहर वह अपनी ड्यूटी पर था। उसी समय पंप पर एक ट्रक आया और 150 लीटर डीजल डलवाने के बाद में रुपये ऑनलाइन करवाने के लिए उसने स्कैनर की फोटो अपने मालिक के मोबाइल पर भेज दी। मालिक ने फोन नहीं उठाया तो उसने अपने ट्रक को साइड में खड़ा कर दिया। जसविंद्र अपने काम में लग गया और उसी समय आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग गया। जसविंद्र ने चार किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया लेकिन ट्रक को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें