कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संत महापुरुषों के सान्निध्य में सोमवार को भगवान शिव की पूजा अर्चना की एवं शिवलिंग पर अभिषेक किया। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। जो साधक इस दिन श्रद्धा भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें बुद्धि, ज्ञान, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में शुभता आती है। मनुष्य जीवन में त्याग जब स्वार्थ से मुक्त होता है, तब वह आत्मा को नया जन्म देता है। यह जन्म बाहर नहीं, भीतर घटता है। उन्होंने कहा कि सत्य की पहली किरण फूटती है। मनुष्य को खुद ही जीवन में सत्यता का अहसास होता है। इस मौके पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, स्वामी दीपक, बिल्लू पुजारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।