फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लावारिस मानकर शव का कराया अंतिम संस्कार, गुस्साए परिजनों ने किया रोड जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। लापता युवक संजू की मौत के मामले में गुस्साए परिजन रविवार को सड़क पर उतर आए और जमकर रोष जताते हुए लाडवा रोड जाम कर दिया। परिजनों व अन्य लोगों के गुस्से को देख मामले में लापरवाही बरतने के आरोपी एएसआई को निलंबित किया गया है। वहीं परिजनों की ओर से संजू की हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इस आश्वासन के बाद परिजन जाम खोलने पर राजी हो गए।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, चार दिन पहले 31 जनवरी की रात साढ़े 12 बजे अंबाला-शाहाबाद जीटी रोड पर आदेश अस्पताल के सामने से एक युवक का शव बरामद किया गया था। पुलिस ने इस घटना को सड़क हादसा मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इसके बाद शव को लावारिस मानते हुए पुलिस ने बगैर शिनाख्त कराए ही तीन फरवरी को हेल्पर्स संस्था के जरिए अंतिम संस्कार करा दिया। बाद में सामने आया कि यह शव लापता युवक संजू (23) निवासी रणजीत कॉलोनी का था। संजू 31 जनवरी रात करीब 10 बजे कॉलोनी से गायब हुआ था। इस संबंध में संजू की मां शीला देवी और बहन रेणु ने एक फरवरी को हुडा पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर जीटी रोड से बरामद शव की फोटो से उसकी शिनाख्त कराई। मामला उजागर होने के बाद परिजनों ने हंगामा कर जाम लगा दिया।
संजू की मां शीला देवी, बहन रेणु और चाचा रणजीत ने संजू की हत्या के आरोप लगाए हैं। साथ ही साजिश के पीछे पंकज, मोहित व एक अन्य युवक पर शक जाहिर किया है, क्योंकि 31 जनवरी को संजू अपने दोस्त पंकज व मोहित के साथ कार में सवार होकर शाहाबाद से अंबाला के लिए रवाना हुआ था। उसके दोस्त संजू के जन्मदिन की पार्टी लेने के लिए उसे साथ ले गए थे। आरोप लगाया कि घटना के बाद से दोनों युवक पंकज और मोहित भी गायब हैं।
विज्ञापन



पुलिस के साथ हुई धक्का मुक्की
रविवार सुबह हुडा चौकी के पुलिस कर्मचारियों की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने लाडवा रोड जाम कर दिया। आरोप है कि महिलाओं ने एएसआई दर्शन सिंह के कमरे में घुस कर हाथापाई भी की। परिजनों की ओर से बार-बार चौकी को आग लगाने की बात कहने पर डीएसपी नाराज हो गए। उन्होंने किसी भी तरह से कानून अपने हाथ में न लेने की हिदायत दी। बावजूद महिलाओं ने जबरदस्ती चौकी में घुसने का प्रयास किया और पुलिस के साथ धक्का मुक्की की।

मामले की छानबीन के लिए एसआईटी गठित
डीएसपी शाहाबाद रणधीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना के मामले में एक शव बरामद हुआ था, जबकि परिवार ने दावा किया है कि युवक की हत्या की गई है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में जांच अधिकारी एएसआई दर्शन सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें