फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: परिचालक ने पर्स लौटाकर दिखाई ईमानदारी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रामजुआरी को पर्स लोटाते प​रिचालक अंकित।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। परिचालक ने बस में मिले पर्स को उसके मालिक को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। पर्स में करीब दो हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। कुरुक्षेत्र डिपो में तैनात परिचालक अंकित ने बताया कि बुधवार को वह रोडवेज की बस में यमुनानगर से कुरुक्षेत्र रूट पर चल रहा था। उनकी बस कुरुक्षेत्र नए बस अड्डे पर पहुंची तो उनको बस से एक पर्स बरामद हुआ। इस पर्स में 500 रुपये के तीन, 200 रुपये का एक, 100 रुपये के दो, 50 रुपये का एक और 10-10 रुपये के पांच नोट सहित कुल दो हजार रुपये थे। उसने बस से उतर रही सवारियों से पर्स के बारे में पूछताछ भी की, लेकिन किसी ने पर्स पर अपना दावा नहीं किया। जांच करने पर पर्स से मिले एक कार्ड पर संपर्क किया तो पर्स के मालिक राम जुआरी से बातचीत हुई। रामजुआरी के पर्स में रखे रुपये व अन्य कागजात के बारे में पूछताछ के बाद उनको यकीन हो गया कि यह पर्स उसका ही है। सुबह राम जुआरी का बहनोई जसमत उस पर्स को बस अड्डे से आकर ले गया। राम जुआरी और जसमत ने परिचालक अंकित का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें