कुरुक्षेत्र। गुम हुए बच्चे को उसके परिजनों से मिलवाते बाल कल्याण समिति के सदस्य। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। समिति सदस्यों ने छठ पूजा पर गुम हुए 10 वर्षीय बच्चे को परिजनों से मिलाया है। बच्चे के मिलने पर परिजनों ने समिति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति को केयूके थाना से सूचना प्राप्त हुई थी कि उन्हें एक अनजान बच्चा रेलवे स्टेशन के नजदीक से मिला है। बाल कल्याण समिति के चेयरमैन राजीव मोदगिल से बातचीत के दौरान बच्चे ने बताया कि वो अपने परिजनों के साथ छठ पूजा के लिए ढांड से आया था। इस दौरान वो परिजनों से बिछड़ गया। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित वन स्टॉप सेंटर भेजा। सूचना के बाद समिति ने बच्चे के परिजनों का पता लगाया और उन्हें सौंप दिया। इस मौके पर सौरभ बठला, सोनिया कौशिक, मंजूला गोयल, नीलम सैनी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। संवाद