फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारों के जाल में उलझा शहर, हादसों का सता रहा डर

विज्ञापन
थानेसर बाजार में बिजली के तारों का बना जाल। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शहर में बिजली के झूलते तारों व सेक्टरों में नीचे रखे ट्रांसफार्मर से शहरवासी परेशान है। पुराना शहर, मुख्य बाजार (थानेसर), झांसा रोड, शास्त्री कॉलोनी, मोहन नगर, आंबेडकर चौक व सेक्टर 17 में दर्जनों जगह बिजली के तार लटक रहे हैं। पुराने शहर में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यह कई जगह खंभों पर मकड़जाल है। आंधी-तूफान या बारिश में तारों से चिंगारियां उठती हैं, जिससे बड़े हादसे का डर रहता है।
पुराने शहर में पड़ने वाले तीन बाजार, नगर परिषद कार्यालय व एक सब्जी मंडी में रोजाना हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। साथ ही छह मोहल्लों में करीब 15 हजार की आबादी भी रहती है। थानेसर बाजार में छह स्कूल, तीन बैंक, चार क्लीनिक, एक डाकखाने व एक पुलिस थाना सहित 500 से ज्यादा दुकानें भी हैं।
विज्ञापन

ऐसी कोई बारिश नहीं जब थानेसर बाजार में जलभराव नहीं होता। बाजार में लोहे के खंभे लगे हैं। बारिश में जलभराव होने पर करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है। जिनकी दुकान इन खंभों के आसपास है, उनका कहना है कि बारिश के दौरान कई बार खतरे को भांपते हुए उन्हें दुकान ही बंद करनी पड़ जाती है।
वहीं कम ऊंचाई पर रखे ट्रांसफार्मर भी हादसों को न्योता दे रहे हैं। इसे लेकर बिजली निगम भी गंभीर नहीं है। बिजली के तार के कारण कई हादसे हो चुके हैं। इनसे संबंधित कई शिकायतें बिजली निगम के पास जा चुकी हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
दुकानदार दीपक सिंगला ने कहा कि तारों के जाल को वे बचपन से देखते आ रहे हैं। आबादी बढ़ने के साश बिजली के कनेक्शन भी बढ़ गए। खंभों पर तारों के ऐसे जाल बुने हैं कि पता ही नहीं चलता कौन सा तार कहां जा रहा है।
कुरुक्षेत्र व्यापार मंडल के प्रधान फतेह चंद गांधी ने कहा कि इस बारे में से बिजली निगम के अधिकारियों से बातचीत करेंगे। इन तारों को हटवाने के लिए वे प्रयासरत हैं। इन तारों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

लोहे के पुराने खंभों को बदलने के लिए प्रस्ताव तैयार किया हुआ है। शहर में जहां-जहां तारों का जाल बना हुआ है उसे भी ठीक किया जाएगा। बिजली निगम द्वारा इस पर कई जगह काम भी किया जा रहा है। - कर्ण सिंह भोरिया, अधीक्षण अभियंता कुरुक्षेत्र सर्किल बिजली निगम

सेक्टर 17 में हादसों को न्योता दे रहा ट्रांसफार्मर। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें