फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बिजली बिल को छह माह स्थगित कर किसानों को दिया बड़ा तोहफा : सैनी

Tue, 11 Nov 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से बाढ़-बारिश प्रभावित किसानों को जुलाई से दिसंबर 2025 तक कृषि ट्यूबवेल बिजली बिलों के भुगतान में राहत देने को किसानों के लिए बड़ा तोहफा देना बताया है। कैलाश सैनी ने कहा कि जुलाई का बिल जनवरी 2026, दिसंबर के बिल जून 2026 में देय होंगे। उन्होंने कहा कि इससे 7.10 लाख बिजली उपभोग करने वाले किसान लाभान्वित होंगे। यूएचबीवीएन-डीएचबीवीएन कोई देरी शुल्क नहीं लेंगे, बिजली आपूर्ति सामान्य रहेगी। वित्तीय बोझ सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि यह कदम किसानों को कृषि कार्य में किसानों को दोबारा शुरू करने में सहायता देगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें