कुरुक्षेत्र। जिले में दूसरे चरण में होने वाले पंचायती राज चुनावों का रणभेरी बजते ही ग्रामीण सरकार चुनने की खुशी लोगों के चेहरे पर दौड़ गई। चुनावी मैदान में उतरने को तैयार योद्धा भी सक्रिय हो गए हैं। इस बार जिले की 403 पंचायतों में से 197 पंचायतों पर महिला सरपंचों की चौधर होगी। वहीं पंचायत (ब्लॉक) समिति की 135 वार्ड (सदस्य) में से 65 वार्ड (सदस्य) महिला आरक्षित है। जिला परिषद (जिप) की आधी सीटों पर भी महिलाओं का ही कब्जा होगा। जिप की 17 सीटों में से आठ सीटें महिलाओं खाते में गई है। इस बार जिले में कुल 3385 पंच सदस्यों में 1606 पंच भी महिलाएं ही होगी।
जिले की 403 पंचायत, 135 पंचायत समिति के सदस्यों, 17 जिला परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए कुल पांच लाख 26 हजार 31 ग्रामीण मतदाता नौ और 12 नवंबर को मतदान पर्व का हिस्सा बनेंगे। इन मतदाताओं में सबसे अधिक पुरुष दो लाख 75 हजार 592, दो लाख 50 हजार 456 महिलाएं और तीन ट्रांसजेंडर शामिल है। जिले की 403 पंचायतों में उपमंडल थानेसर की 63, पिहोवा की 69, शाहाबाद की 76, लाडवा की 54 और खंड इस्माईलाबाद की 42, बाबैन की 45 और पिपली की 54 पंचायतें शामिल हैं।
जिले में पहले 394 ग्राम पंचायतें हुआ करती थी, नई वार्डबंदी से 11 नई पंचायतों का उदय हुआ। इसके बाद कुल 405 पंचायतें बन गईं। पिपली के नगर परिषद थानेसर में जानेऔर इस्माईलाबाद को पालिका का दर्जा मिलने से दो पंचायतें कम हो गईं। जिले में एससी वर्ग के लिए 102 पंचायत आरक्षित की गई है, जिसमें 48 पंचायत एससी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। बीसी (ए) वर्ग के लिए कुल 32 पंचायत में से 19 पंचायत महिला वर्ग के खाते में आई है। इसके अलावा सामान्य वर्ग में 269 पंचायतों में से 130 पंचायतों पर महिलाओं की चौधर होगी।
पंच पद के लिए एससी वर्ग की 845 पदों में से 431 पद महिलाओं के कब्जे में होंगे। इसी तरह बीसी (ए) वर्ग के 462 पंच पद में से 217 पंच महिलाएं होगी। सामान्य वर्ग की बात की जाए तो कुल 2078 पंचों में से 958 पंच पद पर महिलाएं कायम होंगी। उधर, ब्लॉक समिति के 135 वार्ड में से 35 वार्ड एससी वर्ग के लिए आरक्षित है, जिसमें 16 वार्डों पर एससी वर्ग की महिलाएं काबिज होंगी।
बीसी (ए) के कुल 18 वार्ड में से सात वर्ग महिलाओं के हिस्से में आए हैं, जबकि सामान्य वर्ग के लिए 80 वार्डों में से 42 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है। इसी के साथ जिप के 17 सदस्यों में से चार सदस्य एससी वर्ग के होंगे, जिसमें दो सदस्य महिलाएं होंगी। वहीं बीसी (ए) वर्ग की दोनों सदस्य महिलाएं होंगी और सामान्य वर्ग के 11 सदस्यों में से चार सदस्य भी महिलाएं होंगी। संवाद
किस खंड में कितने मतदाता
स्थान-------------पुरुष--------------महिलाएं-----------ट्रांसजेंडर-----------------कुल
थानेसर----------52,067------------47,906---------------01------------------99,974
पिहोवा-----------54,583-----------49,905----------------01----------------1,04,489
शाहाबाद---------47,387-----------42174----------------00-------------------89,561
लाडवा------------30,472-----------28,009---------------00-------------------58,481
इस्माईलाबाद---29,784-----------26,708----------------01------------------56,493
बाबैन------------25,818-----------23,204----------------00------------------49,022
पिपली-----------35,461-----------32550-----------------00------------------68,011
कहां कितनी पंचायतें आरक्षित
बाबैन की 45 पंचायत में एससी वर्ग के लिए नौ (चार महिला तथा पांच महिला के अलावा)।
- बीसी (ए) वर्ग की सभी चार सीटें महिलाओं के खाते में।
- सामान्य वर्ग के लिए 32 (14 महिला तथा 18 महिला के अलावा)।
शाहाबाद में 76 पंचायत में एससी वर्ग के लिए 23 (11 महिला तथा 12 महिला के अलावा)।
- बीसी (ए) वर्ग के लिए छह ( तीन महिला तथा तीन महिला के अलावा)।
- सामान्य वर्ग के लिए 47 (23 महिला तथा 24 महिला के अलावा)।
इस्माईलाबाद में 42 पंचायत में एससी वर्ग के लिए 10 (पांच महिला व पांच महिला के अलावा)।
- बीसी (ए) वर्ग के लिए तीन( दो महिला तथा एक महिला के अलावा)।
- सामान्य वर्ग के लिए 29 (14 महिला तथा 15 महिला के अलावा)।
पिपली में 54 पंचायत में एससी वर्ग के लिए 13 (छह महिला तथा सात महिला के अलावा)।
- बीसी (ए) वर्ग के लिए चार (एक महिला तथा तीन महिला के अलावा)।
- सामान्य वर्ग के लिए 37 (19 महिला तथा 18 महिला के अलावा)।
लाडवा में 54 पंचायत में एससी वर्ग के लिए 13 (छह महिला तथा सात महिला के अलावा)।
- बीसी (ए) वर्ग के लिए चार ( दो महिला तथा दो महिला के अलावा)।
- सामान्य वर्ग के लिए 37 (18 महिला तथा 19 महिला के अलावा)।
पिहोवा में 69 पंचायत में एससी वर्ग के लिए 17 (आठ महिला तथा नौ महिला के अलावा)।
- बीसी (ए) वर्ग के लिए छह ( तीन महिला तथा तीन महिला के अलावा)।
- सामान्य वर्ग के लिए 46 (23 महिला तथा 23 महिला के अलावा)।
थानेसर में 63 पंचायत में एससी वर्ग के लिए 17 (आठ महिला तथा नौ महिला के अलावा)।
- बीसी (ए) वर्ग के लिए पांच ( चार महिला तथा एक महिला के अलावा)।
- सामान्य वर्ग के लिए 41 (19 महिला तथा 22 महिला के अलावा)।
जिला परिषद के चार वार्ड एससी के लिए आरक्षित
जिला परिषद की कुल 17 वार्ड में एससी वर्ग के चार (दो महिला तथा दो महिला के अलावा)।
- बीसी (ए) वर्ग के दोनों वार्ड महिला के लिए आरक्षित।
- सामान्य वर्ग में 11 वार्ड (चार महिला तथा सात महिला के अलावा)।
जिला परिषद के साथ होंगे पंचायत समिति के चुनाव
बाबैन में 12 वार्ड में एससी वर्ग के लिए दो (एक महिला तथा एक महिला के अलावा)।
- बीसी (ए) वर्ग की एक सीट महिला के अलावा।
- सामान्य वर्ग के लिए नौ (पांच महिला तथा चार महिला के अलावा)।
शाहाबाद में 23 वार्ड में एससी वर्ग के लिए सात (तीन महिला तथा चार महिला के अलावा)।
- बीसी (ए) वर्ग के लिए चार( दो महिला तथा दो महिला के अलावा)।
- सामान्य वर्ग के लिए 12 (छह महिला तथा छह महिला के अलावा)।
इस्माईलाबाद में 15 वार्ड में एससी वर्ग के लिए चार (दो महिला व दो महिला के अलावा)।
- बीसी (ए) वर्ग के लिए दो (एक महिला तथा एक महिला के अलावा)।
- सामान्य वर्ग के लिए नौ (चार महिला तथा पांच महिला के अलावा)।
पिपली में 18 वार्ड में एससी वर्ग के लिए चार (दो महिला तथा दो महिला के अलावा)।
- बीसी (ए) वर्ग के लिए दो (एक महिला तथा एक महिला के अलावा)।
- सामान्य वर्ग के लिए 12 (छह महिला तथा छह महिला के अलावा)।
लाडवा में 15 वार्ड में एससी वर्ग के लिए चार (दो महिला तथा दो महिला के अलावा)।
- बीसी (ए) वर्ग के लिए दो ( एक महिला तथा एक महिला के अलावा)।
- सामान्य वर्ग के लिए नौ (चार महिला तथा पांच महिला के अलावा)।
पिहोवा में 27 वार्ड में एससी वर्ग के लिए सात (तीन महिला तथा चार महिला के अलावा)।
- बीसी (ए) वर्ग के लिए चार (एक महिला तथा तीन महिला के अलावा)।
- सामान्य वर्ग के लिए 16 (नौ महिला तथा सात महिला के अलावा)।
थानेसर में 25 वार्ड में एससी वर्ग के लिए सात (तीन महिला तथा चार महिला के अलावा)।
- बीसी (ए) वर्ग के लिए तीन (एक महिला तथा दो महिला के अलावा)।
- सामान्य वर्ग के लिए 15 (आठ महिला तथा सात महिला के अलावा)।
चुनाव की सभी तैयारी पूरी : प्रताप सिंह
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। ईवीएम को सोमवार तक जिले के सभी उपमंडल में भेजा जाएगा। जिले के सात ब्लॉक व खंड में सात चुनाव अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिले में कुल 652 बूथ स्थापित किए गए हैं। इसमें शाहाबाद में 111, बाबैन में 67, लाडवा में 76, पिहोवा में 128, थानेसर में 114, इस्माईलाबाद में 69 और पिपली में 87 बूथ स्थापित होंगे।