कुरुक्षेत्र। शेख चेहली मकबरे के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया।
पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कृष्णा गेट थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि पुलिस को सोमवार को मकबरे के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की और प्रारंभिक जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में संकेत मिले हैं कि युवक की मृत्यु गिरने के कारण हो सकती है। हालांकि मृत्यु का सटीक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। संवाद