फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार को ओवरटेक करते गिरी बाइक, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार को ओवरटेक करते समय बाइक संतुलन बिगड़ने से हुई दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस को दी अपनी शिकायत में सोदागर वासी धुलगढ़ ने बताया कि वह अपनी बाइक पर सवार होकर पिहोवा से इस्माईलाबाद जा रहा था। उसके आगे बाइक पर एक व्यक्ति व महिला इस्माईलाबाद की तरफ जा रहे थे। बाइक चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाता हुआ जा रहा था। जब वह गांव मलिकपुर के पास पहुंचे तो बाइक चालक तेज रफ्तार से कार को ओवरटेक करने लगा तो बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक सड़क की साइड में कच्चे रास्ते में जा गिरी जबकि बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई। उसने बाइक को रोककर महिला के पास जाकर देखा तो उसके सिर में पीछे की तरफ काफी गहरी चोट लगी हुई थी और काफी खून बह रहा था। उसने राहगीरों की मदद से उसे पिहोवा के निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में जाकर उसे पता चला कि महिला का नाम पूनम रानी पत्नी चंद्रमोहन वासी कैथल है। बाइक चालक का नाम प्रदीप कुमार वासी बालू (कैथल) है। पुलिस ने सोदागर सिंह के बयान पर प्रदीप के खिलाफ लापरवाही से बाइक चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें