फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हाईवे पर चल रही गाड़ी का एक्सल टूटा, देखने के लिए उतरा चालक हुआ हादसे का शिकार

विज्ञापन
शाहाबाद। सड़क किनारें खड़ा क्षति ग्रस्त वाहन।
विज्ञापन
शाहाबाद। दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे पर दो गाड़ियों की भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय नवजीत सिंह निवासी कनौर, जिला पटियाला, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है तो परिजनों को भी सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली कि दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे पर शनि देव मंदिर के पास चलती हुई महिंद्रा पिकअप गाड़ी का एक्सल टूट गया। जब ड्राइवर ने नीचे उतरकर देखना चाहा, तो पीछे से आ रही इंटेरा लोडिंग गाड़ी के ड्राइवर ने महिंद्रा पिकअप में टक्कर मार दी। इस भिड़ंत के बाद महिंद्रा पिकअप, चालक के ऊपर पलट गई और गाड़ी में लोड सामान भी उसके ऊपर गिर गया। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों गाड़ियों को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी चालक मौके से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें