फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हरियाणवी गायक अजय हुड्डा के गीतों पर झूमे दर्शक

Mon, 27 Apr 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
बाबैन। हरियाणवी गायक अजय हुड्डा का स्वागत करते हुए पूर्व सांसद कैलाशो सैनी। स्वयं
विज्ञापन
बाबैन। भारत शिक्षण संस्थान के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव आगाज 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध हरियाणवी गायक एवं अभिनेता अजय हुड्डा पहुंचे। अजय हुड्डा ने हरियाणवी गीतों से छात्रों एवं स्टाफ का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में भांगड़ा, हरियाणवी लोक नृत्य, समूह नृत्य, गायन व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक व रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ अपनी प्रतिभा को भी निखारने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के वाइस चेयरमेन भारत सैनी ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी कला और प्रतिभा दिखाने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें