फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्टांप वेंडरों की लिमिट 20 हजार होने पर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार का जताया आभार

विज्ञापन
पिपली। बैठक में संबो​धित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सुभाषचंद्र नरवाना। संवाद
विज्ञापन
पिपली। ऑल हरियाणा स्टांप एसोसिएशन की सालाना बैठक का आयोजन यूथ हॉस्टल पिपली के सभागार में किया गया, जिसमें प्रदेश भर के सैकड़ों स्टांप विक्रेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा स्टांप विक्रेताओं की बिक्री लिमिट की तय सीमा 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया गया तथा एफसीआर विभाग के निदेशक व अन्य उच्चाधिकारियों का भी आभार जताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रधान जगदीश सैनी ने कहा कि स्टांप बिक्री की लिमिट सरकार ने सभी साथियों की एकता व जटिल प्रयास के तहत कई सालों बाद बढ़ाई है और उसका पूरा श्रेय प्रधान सुभाषचंद्र नरवाना व उनकी साथी टीम को जाता है, जिन्होंने ये काम प्रदेश सरकार से करवाने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं प्रधान सुभाषचंद्र नरवाना ने सभी साथियों का सालाना बैठक में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि आज हरियाणा में स्टांप बिक्री की लिमिट चंद पैसों से बढ़कर 20 हजार रुपये तक हो चुकी है, जिससे सभी स्टांप विक्रेताओं में खुशी है। उन्हें आशा है कि प्रदेश सरकार अन्य कुछ पेंडिंग मांगों का भी जल्द निवारण करेगी।
स्टांप विक्रेताओं की सरकार से मांग है कि स्टांप विक्रेताओं के अलावा अन्य किसी भी बाहरी व्यक्ति को स्टांप निकालने की अनुमति न दी जाए, क्योंकि जो बाहरी लोग स्टांप निकालते हैं वे अनेक गलतियां तो करते ही हैं साथ ही नाबालिगों, मृतकों तथा विदेश गए लोगों के नाम पर भी स्टांप जारी कर देते हैं, जो कि सरासर गैर कानूनी है और उनके पास स्टांप का कोई रिकार्ड भी नहीं होता है। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह, श्याम लाल जांगडा पानीपत, हरपाल नैन टोहाना, प्रमोद कुमारी लाडवा, ममता पानीपत, अज्ञापाल करनाल, धर्मपाल, जयभगवान, विजय कुमार, संजय शर्मा, रितेश, प्रवीन लाडवा, अशोक बाबैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें