शाहाबाद। गीता एक ऐसा ग्रंथ है, जिसको जितनी बार पढ़ा व सुना जाए, हर बार नया व्याख्यान देखने को मिलता हैं। गीता स्वयं हर सवाल का जवाब है और आज गीता को देश के साथ-साथ विदेशों के लोग भी पढ़ रहें हैं। एसडीएम डॉ. चिनार सनसनवाल शनिवार को मारकंडेश्वर मंदिर में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह के दूसरे दिन प्रात:कालीन सत्र में विभिन्न स्कूलों के बच्चों की विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। उन्होंने सबसे पहले श्रीमद्भगवद् गीता की पुस्तक पर पुष्प अर्पित किए व पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पहली बार गीता जयंती समारोह का आयोजन हुआ हैं, यह आयोजन एक दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने कई उद्घाटन भी किए। संवाद