फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अनाज मंडी के गेट पर जमा बरसाती पानी से आढ़ती परेशान

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी के गेट पर जमा बारिश का पानी।
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में बरसाती पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से हाईवे से मंडी में दाखिल होने वाले दोनों गेटों पर करीब एक फुट पानी जमा हो जाता है, जिससे मंडी में आने वाले आढ़तियों, किसानों व मजदूरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




अनाज मंडी में गेट के पानी बरसाती पानी जमा होने की समस्या बरसों पुरानी है लेकिन आज तक मार्केटिंग बोर्ड द्वारा इस समस्या का कोई पुख्ता समाधान नहीं निकाला गया है। जिससे आढ़तियों में खासा रोष व्याप्त है। आढ़ती बलदेव शर्मा, बिट्टू कंसल, जगदीश पपनेजा, गुरदेव सिंह, सुखवीर, पंकज आदि ने बताया कि बरसात के बाद अनाज मंडी में दाखिल होने वाले दोनों गेटों पर करीब एक से डेढ़ फुट पानी जमा हो जाता है, जिससे मंडी में आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा मंडी में एचडीएफसी बैंक होने से लोगों की आवाजाही लगी रहती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को भी बैंक में आने के लिए काफी दिक्कत होती है। वहीं एसडीएम पिहोवा सोनू राम ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था। जल्द ही मंडी के गेटों से बरसाती पानी को निकलवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी में रिपेयर का कार्य चल रहा है। रिपेयर का कार्य पूरा होते ही मंडी से बरसाती पानी की निकासी का भी पुख्ता प्रबंध करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें