फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशीला पदार्थ बेचने में सहयोग करने वाला आरोपी काबू

Fri, 24 Mar 2023 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 20 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उनके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है। यह आरोपी उन दोनों का चिट्टा बेचने में सहयोग करता था। आरोपी शिव शंकर निवासी सेक्टर-चार के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। अपराध अन्वेषण शाखा-एक प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर उनकी टीम ने मनोज उर्फ मौजी व राकेश उर्फ मच्छी निवासी रतगल को सेक्टर-13 कृषि विज्ञान केंद्र के पास से काबू किया था। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 10-10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। आरोपियों के विरुद्ध थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया था। अदालत के आदेश आरोपी मनोज को कारागार तथा राकेश को एक दिन के पुलिस रिमांड लिया था।
विज्ञापन

इस मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर उनके सहयोगी शिव शंकर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राकेश और शिव शंकर को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है। मलकीत सिंह ने बताया कि आरोपी शिव शंकर नशीला पदार्थ बेचने तथा ग्राहक ढूंढने में आरोपी मनोज व राकेश का सहयोग करता था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एक बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें