फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर चुराने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह घर का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चुराने के आरोप मेें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा जेवर भी बरामद किए। आरोपी ने अप्रैल में भी एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी मनोज कुमार उर्फ गोलू निवासी अमरगढ़ मझाड़ा को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में 22 मई को दर्ज शिकायत में शहरवासी सुमित ने बताया था कि 21 मई को उनकी रिश्तेदारी में मृत्यु होने के कारण वे अपने मकान के गेट में ताला लगाकर परिवार सहित चले गए थे। अगले दिन घर लौटे तो गेट का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि चोर घर से दो तोले सोने की चेन, एक तोले की अंगूठी, चांदी की दो जोड़ी पाजेब व 10 हजार रुपये नकदी ले गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए सीआईए-दो ने आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा जेवर बरामद कर आरोपी को कारागार भेज दिया।


अन्य मामले का भी हुआ खुलासा
सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि आरोपी ने चार-पांच अप्रैल को न्यू सरस्वती कॉलोनी खेडी मारकंड़ा निवासी प्रदीप कुमार के घर से ताला तोड़कर गहने व नकदी चुराई थी। पुलिस ने यहां से चुराया गए जेवर भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें