कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने 20 किलो 800 ग्राम अफीम मंगवाने के आरोप में पटियाला जिला के गांव पुराना राजपुरा के गुरप्रीत सिंह निवासी पुराना राजपुरा जिला पटियाला पंजाब को गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। अगस्त 2023 को एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने सूचना के आधार पर देवी लाल पार्क पिपली के पास नाकाबंदी करके करनाल की तरफ आते हुए कैंटर को रोककर उसके चालक को काबू किया था। उसके बाद कैंटर की तलाशी लेने पर टीम को उक्त नशीला पदार्थ बरामद हुआ था। उक्त गांव के रहने वाले आरोपी चालक यशपाल के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। इसके बाद टीम ने अगस्त 2023 में अफीम मंगवाने के आरोप में जगदीश काॅलोनी राजपुरा निवासी गुरप्रीतम सिंह उर्फ गोलू, बल्लो माजरा जिला मोहाली, पंजाब के गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी, पीर सोहना जिला मोहाली के जुझार सिंह को गिरफ्तार किया था। टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने की आरोप में मणिपुर के इंफाल जिला के कंगला तोबी के पुष्पा भूजेल को काबू किया था।