फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन, टेबल टेनिस और कबड्डी में थानेसर प्रथम

विज्ञापन
वुशू प्रतियोगिता का शुभारंभ करते जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह मलिक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कोरोना काल के बाद स्कूल स्तर की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन द्रोणाचार्य स्टेडियम और गुरुकुल कुरुक्षेत्र में किया गया। शुक्रवार को प्रतियोगिता के समापन पर जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत मलिक मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान लड़कों के अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहवर्धक विभिन्न खेलों में भाग लिया। वहीं बैडमिंटन, टेबल टेनिस और कबड्डी मुकाबलों में खंड थानेसर प्रथम रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन के बेहतर विकास के लिए खेलों से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी जो लोग खेलों से जुड़े हुए थे वे स्वस्थ रहे। वॉलीबॉल के अंडर- 14 वर्ग में खंड शाहाबाद प्रथम और अंडर-17 और 19 वर्ग में खंड थानेसर प्रथम रहा। अंडर 17 और 19 आयु वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में भी खंड थानेसर विजेता रहा। वहीं थ्रो बॉल प्रतियोगिता के अंडर 17 और 19 आयु वर्ग में पिहोवा ब्लॉक प्रथम स्थान पर रहा। इसके अलावा अंडर 14 व 17 आयु वर्ग में खंड थानेसर प्रथम, हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंडर -14 में पेहवा खंड प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन

खंड थानेसर ने हैंडबॉल के अंडर-17 व 19 आयु वर्ग में भी बाजी मारी। ली। 100 मीटर रेस के अंडर 19 आयु वर्ग में गुरुकुल कुरुक्षेत्र का गुलशन प्रथम रहा जबकि राजकीय स्कूल मंगोली का अमृत दूसरे स्थान पर रहा। अंडर 17 आयु वर्ग में गुरुकुल ज्योतिसर का यश शर्मा प्रथम और संजय गांधी स्कूल लाडवा का केशव शर्मा दूसरे स्थान पर रहा। अंडर 14 आयु वर्ग में महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल का अभिनव शर्मा पहले व संजय गांधी स्कूल लाडवा का अनमोल दूसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर रेस के अंडर 14 आयु वर्ग में महाराणा प्रताप स्कूल का अभिनव प्रथम व गुरुकुल पिहोवा का वंश दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

अंडर 17 आयु वर्ग में संजय गांधी स्कूल लाडवा का केशव शर्मा पहले और गुरुकुल कुरुक्षेत्र का यश वर्मा दूसरे स्थान पर रहा। अंडर 19 आयु वर्ग में राजकीय स्कूल बड़ौत का कुशाल प्रथम रहा तो राजकीय स्कूल शाहाबाद के अंश ने दूसरा स्थान लिया। 400 मीटर रेस के अंडर 19 वर्ग में राजकीय स्कूल बड़ौत के कुशाल ने पहला व राजकीय स्कूल खंडवा के अभिषेक ने दूसरा स्थान लिया। अंडर 17 आयु वर्ग में महाराणा प्रताप स्कूल का रुद्र प्रताप प्रथम रहा तो वहीं गुरुकुल ज्योतिसर के रोबिन दूसरे स्थान पर रहे। अंडर 14 आयु वर्ग में गुरुकुल ज्योतिसर का वंश पाल प्रथम रहा जबकि वेशांत दूसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट, राधेश्याम, राजेश कुमार, जसवीर सिंह, मनोज कुमार, बलजीत सिंह, राजकुमार व धर्मवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें