फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अगले तीन दिन और बढ़ सकता है तापमान, गर्मी बढ़ा रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अगले तीन दिनों में तापमान में तीन डिग्री की और वृद्धि होने की संभावना है। इस बढ़ती गर्मी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने लगा है। तेज रफ्तार से लू चलने की भी आशंका जताई गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में एक परामर्श जारी किया है। ऐसे मौसम में बुखार और दस्त जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। गर्मी का सबसे अधिक असर बच्चों और बुजुर्गों पर देखा जा रहा है। इसके साथ ही बढ़ती गर्मी का सब्जियों की फसलों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। बागवानी विशेषज्ञ सीबी सिंह ने किसानों को अपनी फसलों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने हल्का पानी लगाने और उसे खेत में ठहरने न देने का सुझाव दिया है। पानी हर रोज या दूसरे दिन अवश्य लगाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें