फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अगले सप्ताह 44 डिग्री पहुंचेगा तापमान, सताएगी भीषण गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव जारी है। शुक्रवार देर रात मौसम ने करवट ली, जिसके चलते हल्की बूंदाबांदी हुई तो वहीं शनिवार को भी अल सुबह तक आसमान में बादल छाए रहे, जिससे मौसम में ठंडक का असर बना रहा, जबकि सुबह नौ बजे के करीब तेज धूप खिली और पारा बढ़ने लगा, जिसके चलते गर्मी का आभास हुआ।
विज्ञापन


दोपहर के समय पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। तेज धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए सड़कों से गुजर रहे राहगीर मुंह ढककर गुजरते दिखाई दिए, जबकि तेज धूप का असर बाजार में भी दिखाई दिया, जिसके चलते सन्नाटा छाया रहा। बाजार में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव रहने की संभावना बनी हुई है, जिसके चलते जहां बादल छाने की संभावना बनी हुई है तो वहीं तेज हवाओं के चलने के असार भी बने हुए है। मंगलवार से मौसम पूरी तरह से साफ होने की संभावना रहेगी, जिससे पारा बढ़ने से लू चलने के आसार भी रहेंगे। कृषि केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. नसीब सिंह का कहना है कि अगले दो दिनों में मौसम में परिवर्तन होने की संभावना बनी रहेगी, जिससे जहां आसमान में बादल छाए रहेंगे तो वहीं तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है, जबकि अगले सप्ताह मौसम पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार बने हुए है, जिससे भीषण गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें