फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तेज धूप से बढ़ रहा तापमान, धान कटाई में आने लगी तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम साफ होने के चलते अब धान के कटाई में तेजी आने लगी है, जिसके चलते अनाजमंडियों में भी इसका असर दिखने लगा है। रविवार को भी किसान धान की फसल लेकर अनाज मंडियों में दिनभर पहुंचते रहे। हालांकि बारीक किस्म के धान में नमी के चलते अभी खरीद नहीं हो पा रही है। धान की खरीद के लिए जिले में 22 अनाजमंडियों व खरीद केंद्रों पर तैयारी की गई है। कृषि केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. नसीब सिंह का कहना है कि मौसम साफ होने से धान की कटाई में अब तेजी देखी जा रही है। धान की कटाई में तेजी आने से अनाज मंडी में भी फसल पहुंचना शुरू हो गई है। हालांकि अभी धान की फसल में नमी है, जिसके चलते उसे मंडियों में सुखाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें