फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धूप खिलने से बढ़ा तापमान, लोगों को ठंड से मिली राहत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पार्क में धूप का आनंद लेते कुवि के विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुबह से ही धूप खिलने के चलते तापमान में बढ़ोतरी होने लगी, जिसके चलते पिछले कई दिनों से ठंड का सामना कर रहे लोगों को राहत मिली। हालांकि सोमवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, जिसके चलते ठंड का असर बना रहा था। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जिसके चलते धूप खिलने से जहां तापमान में बढ़ोतरी होगी तो वहीं सर्दी से भी लोगों को राहत मिलेगी जबकि तापमान में बढ़ोतरी होने से गेहूं की फसल को नुकसान होने की संभावना कृषि विशेषज्ञों की ओर से जताई जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहा। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन



कृषि विशेषज्ञ डॉ. ममता सिंह का कहना है कि धूप खिलने से तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी होना गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। मौसम में बदलाव होने पर तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर गेहूं की फसल का दाना छोटा रह जाएगा। इसलिए अभी गेहूं की फसल के लिए तापमान में कमी रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें