फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुबह खिली धूप से बढ़ा तापमान, दोपहर को लोगों को हुआ गर्मी का एहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब गेहूं की फसल पक कर तैयार हो चुकी है, लेकिन मौसम में बार-बार बदलाव किसानों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। रविवार सुबह खिली तेज धूप से धूप खिलने से किसानों ने राहत की सांस ली। हालांकि 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा दिनभर चलती रही, जिससे धूल का सामना लोगों को करना पड़ा। जबकि दिन में तेज धूप के चलते तापमान में बढ़ोतरी होने लगी और लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने पंखों का सहारा भी लिया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार तीन अप्रैल तक मौसम खुश्क रहेगा, जबकि आसमान में बादल भी छाए रहने की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी रहेगी तो वहीं रात को तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना बनी रहेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए हैं। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि गेहूं की फसलें अब पककर तैयार हो चुकी हैं, जिनकी खरीद एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी। अभी अगले सप्ताह तक मौसम में उतार चढ़ाव रहेगा, कभी आसमान में बादल तो कभी तेज हवा चलने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें