फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बारिश से तापमान में आई गिरावट, आगे भी बूंदाबांदी की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में सुबह और शाम के समय बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह के समय लोगों को ठंडक का एहसास होने लगा है। शनिवार को भी मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर को हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.1 व न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी मौसम में बदलाव रहने की संभावना बनी हुई है, जिसके चलते हल्की बूंदाबांदी होने के आसार रहेंगे। कृषि वैज्ञानिक सीबी सिंह के मुताबिक बारिश होने से पक कर तैयार हो रही पीआर किस्म की धान को नुकसान की संभावना जताई जा रही है। पीआर की औसतन पैदावार 30 क्विंटल प्रति एकड़ निकलती है, लेकिन इस बार कम रहने के आसार बने हुए है। बारिश से कई जगहों पर फसलों को नुकसान की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें