कुरुक्षेत्र। दिल्ली-अंबाला रेल ट्रैक पर एक किशोर का शव मिला बरामद हुआ है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई। आशंका जताई जा रही है कि किशोर ने आत्महत्या की है। जीआरपी थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि गत देर रात नौ बजे के करीब सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक पर गांव डयोडा खेड़ी के पास एक शव पड़ा हुआ है। वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो ट्रैक पर किशोर का शव मिला, जिसका धड़ से सिर अलग था। मृतक के शव की पहचान के लिए भरसक प्रयास किए गए, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। करीब 13 वर्षीय किशोर के शव को नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया गया। उन्होंने बताया कि अभी किशोर की मौत के कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाए, लेकिन हालात को देख आशंका है कि आत्महत्या की है। मृतक ने पीले रंग की टी शर्ट व हरे रंग की नीकर पहनी हुई है। फिलहाल उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद