फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बजीदपुर गांव से किशोर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। बजीदपुर गांव से एक किशोर अचानक लापता हो गया है। तीन दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। थाना सदर थानेसर में बजीदपुर निवासी सुंदर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका 17 वर्षीय पुत्र सोनू एक मई को सुबह नौ बजे घर से मोहन नगर के लिए निकला था। वह घर से 10 हजार रुपये साथ ले गया था, लेकिन शाम तक वह वापस नहीं आया। उसके मोबाइल पर कॉल की तो उसका मोबाइल बंद मिला। उन्होंने अपने स्तर पर सोनू की तलाश की, मगर उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें