फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गेहूं में रखने वाली दवा निगलने से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक नाबालिग लड़की की गेहूं में रखने वाली दवा निगलने से मौत हो गई। किशोरी दिहाड़ी मजदूरी का काम करती थी। थाना कृष्णा गेट पुलिस को दिए बयान में व्यक्ति ने कहा कि उसकी 17 वर्षीय बेटी उसके साथ ही दिहाड़ी-मजदूरी करती थी। देर रात उसकी बेटी के सिर में तेज दर्द हो गया। हालांकि उसने उस समय कोई दवा नहीं ली, मगर रात करीब दो बजे उसकी बेटी बाथरूम में उल्टी करती दिखी। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अंधेरे में गलती से गेहूं में रखने वाली दवा निगल ली है। वह तुरंत उसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल ले गया। यहां इलाज के दौरान उसकी बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

कुरुक्षेत्र।नरेंद्र पांचाल।

कुरुक्षेत्र।नरेंद्र पांचाल।

कुरुक्षेत्र।नरेंद्र पांचाल।

कुरुक्षेत्र।नरेंद्र पांचाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें