कुरुक्षेत्र। हरियाणवी लोक नृत्य की प्रस्तुति देती हुई छात्राएं। संवाद
कुरुक्षेत्र। सैंट थॉमस कान्वेंट स्कूल के प्रांगण में हरियाली तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, जिसमें विद्यार्थियों और अभिभावकों ने सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीरें ली और झूले का आनंद भी लिया। स्कूल कोऑर्डिनेटर रजनी ने बताया कि स्कूल में कई तरह के स्टाॅल लगाए गए, जिसमें बेंगल, चुनरियां और सावन की मिठाई के स्टाल शामिल रहे।
सीएमडी अंजलि मारवाह ने बताया कि स्कूल में हर पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, जिससे बच्चों का मानसिक विकास होता है और उन्हें पर्व की सारी जानकारी मिलती है। मेले में गांव के सजीव चित्रण को प्रस्तुत किया गया। स्कूल प्रांगण में कुआं, कच्ची मिट्टी का घर, चक्की, चूल्हा, हाथ कि पंखियां, कच्ची मिट्टी का हारा, दूध बिलोने वाली मधानी का प्रदर्शन कर बच्चों को पुरातन वस्तुओं से अवगत कराया गया। छात्राओंं द्वारा हरियाणवी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसे देख अभिवावक भी गदगद हो उठे। स्कूल चेयरमैन संदीप मारवाह ने सभी को तीज उत्सव की शुभकामनाएं दीं। कार्तिकेय व साक्षी ने कहा कि यह पर्व प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है। इस पर्व को हमें मिलजुलकर मनाना चाहिए। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर सोनम, कुलवंत, हिमानी चुघ, परमित व मोनिका सेठी सहित अन्य मौजूद रहे।