फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डेंगू के बढ़ते प्रकोप को रोकने के घर-घर दस्तक देंगी टीमें

विज्ञापन
लाडवा। जागरुकता रैली निकालते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वरिष्ठ चिकित्सक कृष्णकांत की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें लाडवा शहर में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को रोकने हेतु एक अभियान की शुरुआत की गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित टीमें घर-घर जाकर मलेरिया व डेंगू के मच्छर रोधी कार्य एवं मच्छर पैदा होने के संभावित क्षेत्रों में दौरा कर मच्छर के लार्वा को नष्ट करेंगी। डॉक्टर कृष्णकांत ने बताया कि अपने आसपास सफाई रखें पानी जमा न होने दें। पानी की टंकी, बर्तन को ढककर रखें ताकि उन में मच्छर अंडे न दें। अपने आसपास टायर, टूटे-फूटे बर्तन, जूते- चप्पल घर के किसी कोने में एकत्रित न करें। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने एवं मच्छरदानी का प्रयोग करें। तेज बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द, शरीर में लाल चकत्ते दिखाई दें तो तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें एवं डेंगू की जांच कराएं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क डेंगू की जांच होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें