फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाढ़ से नुकसान के आकलन में जुटी टीमें

Wed, 19 Jul 2023 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बरसात के पानी से प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आंकलन करने के लिए नगर परिषद की टीमों ने सर्वे शुरु कर दिया है। सर्वे दीदार नगर से शुरू किया गया है। इसके लिए नगर परिषद ने तीन टीमों का गठन किया है और प्रत्येक टीम में चार सदस्य और एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।
विधायक सुभाष सुधा ने बताया कि बाढ़ के पानी से थानेसर के दीदार नगर, डीडी कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, कीर्ति नगर, हरि नगर, कॉमरेड कॉलोनी, खेड़ी मारकंडा सहित अन्य क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। इन सभी क्षेत्रों में कई-कई दिन तक घरों में पानी खड़ा रहा, जिसके कारण ज्यादा नुकसान हुआ है। नुकसान का आंकलन करने के लिए सरकार से अपील की गई थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार नगर परिषद की ओर से शहरी क्षेत्र में बाढ़ के पानी से हुए नुकसान का सर्वे शुरु कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद ने सर्वे के लिए तीन टीमों का गठन किया है। इस टीम में पांच सदस्य शामिल किए गए है, जिसमें एक जेई स्तर का अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। इस टीम ने सबसे पहले दीदार नगर से सर्वे का काम शुरू किया है और बुधवार तक दीदार नगर की सर्वे रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

सर्वे रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी : सुधा
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार फिलहाल जिन मकानों का पूरी तरह नुकसान हुआ है, उनका आकलन किया जाएगा। उसके बाद पार्सली नुकसान, जिसमें मकानों में दरारे, दीवार गिरना आदि शामिल है, के नुकसान को देखा गया है तथा जिन लोगों के पशुधन का नुकसान हुआ है, उनका डाटा तैयार किया जाएगा। इस दीदार नगर के बाद नगर परिषद की टीमे डीडी कॉलोनी, कीर्ति नगर और अन्य प्रभावित क्षेत्रों का भी सर्वे करेगी और जल्द से जल्द शहर के सभी इलाकों की रिपोर्ट तैयार करके सरकार के पास भेजने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें