फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रतियोगिता में टीम भगत सिंह रही प्रथम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम कॉलेज के प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता विजेता विद्या​र्थियों को सम्मानित
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम कॉलेज के इतिहास विभाग ने बुधवार को इतिहास विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें टीम भगत सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि टीम चंद्रशेखर दूसरे और टीम गांधी तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में कॉलेज के तीनों वर्षों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी विषय संबंधी जानकारी का प्रदर्शन किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेश पराशर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और तार्किक क्षमता विकसित करती हैं। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. सुषमा वशिष्ठ ने बताया कि इतिहास की जानकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है। इतिहास विभाग के सहायक आचार्य डॉ. धीरज कौशिक ने प्रतियोगिता का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें