कुरुक्षेत्र। राजकीय कॉलेज भेरियां में शिक्षकों के साथ क्विज प्रतिभागी। विज्ञप्ति
- फोटो : samvad
पिहोवा। राजकीय महाविद्यालय भेरियां के वाणिज्य विभाग की ओर से बीकॉम विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान का विकास करना और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। प्राचार्य डॉ. सुभाष शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के लिए ए, बी, सी, डी, ई और एफ आदि छह टीमें बनाई गईं। रोचक व ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रो. विक्रमजीत मान और प्रो. सोहन लाल की देखरेख में हुई। उन्होंने विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। टीम बी से मंजू हरनूर और शिवानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय टीम सी रही जिसमें दामिनी, दीपिका तृतीय वर्ष और कोमल शामिल रही। तृतीय टीम एच रही जिसमें सुमित, अंकित और अनिल ने भागीदारी निभाई। टाइमर की भूमिका बीकॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थी प्रिंस ने निभाई। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग की अध्यक्ष प्रो. गीता और प्रो. मंदीप सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र। राजकीय कॉलेज भेरियां में शिक्षकों के साथ क्विज प्रतिभागी। विज्ञप्ति- फोटो : samvad