बाबैन। स्कूल में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद एकजुट शिक्षक। स्वयं
बाबैन। विद्या भारती के रिपु सूदन गीता विद्या मंदिर में रविवार को सीबीपी प्रशिक्षण आयोजित हुआ। सीबीएसई सीओई पंचकूला के प्रशिक्षकों ने नई शिक्षा नीति 2020 की जानकारी दी। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नीति के प्रमुख बिंदुओं से अवगत कराना था। एनईपी 2020 विद्यार्थियों के समग्र विकास पर बल देती है। यह कौशल आधारित और अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देती है। नीति मूल्यांकन प्रणाली में सुधार और स्थानीय भाषा में शिक्षण पर जोर देती है। तकनीक और डिजिटल शिक्षा को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। प्रशिक्षण से शिक्षण प्रक्रिया को छात्र-केंद्रित और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। इस दौरान 60 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। रिसोर्स पर्सन मोनिका गोयल और सीमा गुप्ता ने कुशलता से प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया। विद्यालय अध्यक्ष फकीरचंद और पूनम सैनी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।