फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हक के लिए केयू में गरजे शिक्षक

Wed, 03 May 2023 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने लिया प्रदर्शन में हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। हरियाणा फेडरेशन यूनिवर्सिटी एवं कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के आह्वान पर केयू के शिक्षक क्लब में प्रदेश भर के विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने इसे शिक्षा-शिक्षक हित प्रदर्शन का नाम दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा सरकार शिक्षकों के मांगों के प्रति ढीला रवैया अपनाए हुए हैं। इसपर मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ रहा हैं।
केयू शिक्षक संघ के प्रधान डॉ. आनंद ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालय में महाविद्यालय के शिक्षकों ने इस प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को जगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यूजीसी रूल रेगुलेशन 2018 को जारी किए हुए छह महीने से भी ज्यादा का समय हो चुका है, परंतु अब तक सरकार की तरफ से इसकी खामियों को लेकर कोई सकारात्मक रुख नजर नहीं आया। जिसके कारण मजबूरन प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के शिक्षकों को प्रदर्शन का रास्ता चुनना पड़ा। हरियाणा गवर्नमेंट कॉलेज टीचर एसोसिएशन के प्रधान डॉ. अमित चौधरी ने बताया की शिक्षा विभाग की नकारात्मक शैली के कारण प्रदेश के शिक्षकों को प्रदर्शन का मार्ग चुनना पड़ा ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की बहुत बार कोशिश करने के बाद भी प्रदेश के उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रदेश के शिक्षकों की जायज मांगों पर भी बात करने के लिए तैयार नहीं हैं। प्रदेश के शिक्षा विभाग के अधिकारियों के इस आइडियल रवैया के कारण, प्रदेश के सभी शिक्षकों में रोष हैं।उन्होंने बताया कि अभी तक सीनियर व सिलेक्शन ग्रेड की प्रमोशन लिस्ट पिछले दो साल से भी जारी नहीं की हैं। हरियाणा कॉलेज टीचर एसोसिएशन के प्रधान डॉ. दयानंद मलिक ने कहा कि एडिट कॉलेज के शिक्षकों को पिछले तीन महीने से सैलरी नहीं मिली हैं, साथ ही एडिट कॉलेज के शिक्षकों को अभी तक सिक्स पे कमीशन के अनुसार एचआरए दिया जा रहा है और न ही उन्हें मेडिकल अलाउंस दिया जाता हैं। जनवरी 2006 के बाद के ग्रेविटी का लाभ भी नहीं दिया जा रहा हैं।
विज्ञापन

केयू शिक्षक संघ के सचिव डॉ. जितेंद्र खटकड़ ने बताया यूजीसी अधिनियम 2018 शिक्षकों की सेवानिवृति आयु 65 साल करने के निर्देश देता है। यूजीसी द्वारा 2018 में जारी दिशा निर्देशों को लागू करने के बाद तीन वर्षों का विंडो पीरियड दिया गया हैं, जिसमे शिक्षक पुराने नियमों से भी प्रमोशन पा सकता है। नई गाइडलाइंस में ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया गया है। इस मौके पर केयू शिक्षक संघ के उपप्रधान डॉ. हरविंदर लोंगवाल, प्रो. परमेश कुमार, डॉ. चंद्रकांत, डॉ. रविंद्र घासो सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें