कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिसूचना जारी करते हुए सभी शिक्षकों को चार अगस्त से विभागों एवं संस्थानों में उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। जारी आदेशों में सभी शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी सरकारी विभागों में शारीरिक दूरी सहित कोविड-19 के सभी नियमों का पालना करते हुए कार्य करेंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. दीपक राय ने बताया कि हरियाणा सरकार से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार, विश्वविद्यालय द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशानुसार सभी शिक्षक चार अगस्त से शिक्षण, शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में पब्लिक डीलिंग 31 अगस्त तक बंद रहेगी।