कुरुक्षेत्र। सर्दी के अवकाश के दौरान कुरुक्षेत्र जिला के सभी 12 पीएम विद्यालयों के 24 शिक्षक उत्तराखंड में शैक्षणिक भ्रमण के लिए गए हैं। शिक्षक 12 से 18 जनवरी तक उत्तराखंड में शैक्षणिक भ्रमण पर रहेंगें। जिले के बारना, उमरी, शाहाबाद, धूलगढ गुलडेरा, पिहोवा, दूधला, बनी, लाडवा, झांसा, मंगोली जट्टान, खरींडवा व देवीदासपुरा के पीएम श्री विद्यालयों के दो दो शिक्षक इस शैक्षणिक भ्रमण में पहुंचे हैं। पीएम श्री विद्यालय की शिक्षिका रेनू ने बताया कि इस शैक्षिक भ्रमण से शिक्षकों का ज्ञान वर्धन होगा व विद्यार्थियों को नवाचार व ज्ञान से संबंधित कार्यक्रमों से प्रोत्साहित कर सकेंगें। ये शिक्षक उत्तराखंड के भौगोलिक ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण करेंगें। संवाद