फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का घेराव करेंगे प्रदेशभर के अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के आह्वान पर 29 नवंबर को प्रदेशभर के हजारों अध्यापक कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का घेराव करेंगे। अध्यापक 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी थोपने के विरोध और अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। वहीं, लघु सचिवालय में अतिथि अध्यापकों का धरना 159वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता कर रहे विपिन यादव ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों के नकारात्मक आदेश तीन साल की नियमितीकरण नीति के विपरीत हैं। अतिथि अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत नियुक्त हुए थे और 2014 की नीति की शर्तें पूरी करते हैं। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें