फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खादी के परंपरागत चरखे का शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने किया अवलोकन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आधुनिक युग में चाहे कितना भी विकास हो चुका है लेकिन भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के अनुसार आज भी खादी एवं महात्मा गांधी के प्राचीन शैली के परंपरागत चरखे की विशेष पहचान है। खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ के सचिव एवं संचालक सतपाल सैनी ने बताया कि खादी महोत्सव के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर खादी का परंपरागत चरखा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए खास तौर पर आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस चरखे पर प्राचीन शैली में स्कूल प्रिंसिपल राम कुमार के साथ विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सूत की कताई का भी अवलोकन किया। चरखे पर खादी ग्रामोद्योग संघ की तरुणम अंसारी ने चरखा चलाते हुए सूत बनता हुआ दिखाया। इसी साथ विद्यार्थियों ने सूत से खादी कपड़ों के निर्माण की पूरी जानकारी हासिल की। इस मौके पर खादी संस्थान सचिव सतपाल सैनी ने स्कूल प्रिंसिपल राम कुमार तथा शिक्षिका अनीता रानी को अंग वस्त्र डालकर चरखा भी भेंट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें