इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में महिला प्रकोष्ठ की ओर से आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं और व्यावहारिक तकनीकों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक स्टील मैन अमनदीप सिंह ने छात्राओं को रक्षात्मक रुख और फुट वर्क पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संतुलन बनाए रखने, मजबूत आधार तैयार करने और खुद को प्रभावी ढंग से सुरक्षित रखने के तरीकों को विस्तार से समझाया। इसके साथ ही वार्म-अप, स्ट्रेचिंग, और बुनियादी फिटनेस अभ्यास को आत्मरक्षा के लिए जरूरी मानते हुए, ताकत और लचीलापन बढ़ाने के लिए उपयोगी टिप्स भी दिए गए। इस मौके पर डॉ. किरण गर्ग, प्रो. ललिता, प्रो. रजत सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।