कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चे एवं शिक्षक। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलाही में जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया। प्राचार्य सुनीता शर्मा ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं से बच्चों में संप्रेषण कौशल का विकास होता है। इससे विद्यार्थियों में तर्क वितर्क क्षमता विकसित होती है। प्रतियोगिता में 50 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। युवा संसद में संसद की कार्यवाही का एक घंटे का नाटक रूपांतरण प्रस्तुत किया गया। इसमें राजनीति विज्ञान प्रवक्ता लखविंदर सिंह और निर्मल सिंह निर्णायक मंडल के रूप में अवलोकन करने के लिए विद्यालय में पधारे। निर्णायक मंडल ने बच्चों की प्रस्तुति की प्रशंसा की और उन्हें कुछ टिप्स भी दिए।