फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आईटीआई की रिक्त सीटों पर 30 तक लें दाखिले

Tue, 17 Sep 2024 06:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में खाली सीटें रहने पर निदेशालय की ओर से दाखिले के लिए बार-बार आवेदन तिथि को बढ़ाया जा रहा है, जिसका परिणाम रहा कि करीब ऐसे कई विद्यार्थियों ने दाखिला लिया, जो किसी कारणवश रह गए थे। अब करीब 10 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। लेकिन दाखिला प्रक्रिया अभी जारी है, जिसमें विद्यार्थी रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिला 30 सितंबर तक ले सकते हैं। इसमें रिक्त सीटों पर ओपन काउंसलिंग से दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन


आईटीआई कुरुक्षेत्र में 616 सीटों पर 590 दाखिले हुए हैं और आईटीआई पिहोवा में 408 सीटों पर 400 दाखिले हुए हैं। जबकि आईटीआई महिला कुरुक्षेत्र की 180 सीटों पर 166 दाखिले, आईटीआई महिला शाहाबाद की 60 सीटों पर 47, आईटीआई बहलोलपुर में 132 सीटों पर 96 तथा आईटीआई शाहाबाद में 40 सीटें भर चुकी हैं।
पिछले दो दिन से दाखिले का ग्राफ जस का तस नहीं हुआ बल्कि दाखिले कम हो रहे हैं। ऐसे में आईटीआई कुरुक्षेत्र के प्राचार्य जगमोहन का कहना है कि आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि अभी 30 सितंबर तक बाकी है, जिसमें विद्यार्थी रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं। दाखिला की संख्या में कमी नहीं आ रही है। ऐसे कई विद्यार्थी अपना दाखिला हटवाकर नजदीकी आईटीआई में पसंदीदा कोर्स में दाखिला ले लेते हैं। ऐसे में 30 सितंबर तक फाइनल होगा कि दाखिले की प्रतिशतता कितनी रहती है। उन्होंने बताया कि आईटीआई शाहाबाद में 100 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं। जिले की अन्य आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें